गौ की सुरक्षा हर मानव का धर्म… अरुणा शंकर

गौ की सुरक्षा हर मानव का धर्म… अरुणा शंकर

आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर आज श्री गोशाला, बाईपास रोड, मेदिनीनगर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के कल्याण और गौ संवर्धन की मंगल कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने गौ सुरक्षा संकल्प लिया तथा गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का प्रण किया। इसके पश्चात सामूहिक गौ आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री गोशाला समिति के सभी सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावनात्मक और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने कही कि “गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था की प्रतीक हैं। गौ सेवा, पर्यावरण और मानवता की सेवा के समान है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री गोशाला समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।