दिये कई निर्देश डीसी ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित की बैठक,

0

डीसी ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित की बैठक,दिये कई निर्देश

30 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पलामू दौरे को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक की.इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा साथ ही सभी के साथ कार्यक्रम के दौरान समुचित व्यवस्था पर चर्चा की.नगर आयुक्त को स्थल का साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फूल प्रूफ करने को लेकर संबंधितों को निर्देश दिये.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का पैरेंट विभाग श्रम विभाग है ऐसे में उन्होंने श्रम अधीक्षक को सभी कार्य ससमय करने पर बल दिया.उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर जेएसएलपीएस की ओर से लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया जायेगा.बतादें कि मुख्यमंत्री 30 अक्टूबर को मेदिनीनगर में प्रमंडलीय रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत स्थानीय युवाओं के बीच ऑफर लेटर का वितरण करेंगे.

जिले के एकेडमिक टॉपरों को भी लैपटॉप देने की योजना

उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि 30 अक्टूबर के दिन मंच से जिले के कुछ टॉपरों को भी जिले की ओर से लैपटॉप प्रदान किया जायेगा.उन्होंने कहा कि जिला स्कूल,कस्तूरबा गांधी विद्यालय के 10वीं व 12 वीं के एकेडमिक टॉपरों सहित आईटीआई के किसी बेस्ट छात्र को जिला प्रशासन की ओर से लैपटॉप भी दिया जायेगा.मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन,डीडीसी रवि आनंद,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,तीनों एसडीओ समेत जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *