शहर के निमिया स्थान के पास पिस्टल के नोक पर दिनदहाड़े युवक के साथ लूटपाट
गढ़वा शहर में लगातार हो रही है लूटपाट व चोरी की घटनाएं
शहर के निमिया स्थान के पास पिस्टल के नोक पर दिनदहाड़े युवक में साथ लूट
फोटो गढ़वा घटना की जानकारी देते पीड़ित
गढ़वा जिला मुख्यालय में चोरी वह लूटपाट की वारदातें प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजाना कहीं ना कहीं ये चोर चोरी का वारदात को अंजाम दे रहे हैं। और घटना घटित कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। यह गढ़वा में आम सी हो गई है। जिला मुख्यालय में चोर और लुटेरे प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए दिन दहाड़े पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पिछले दिनों गढ़वा जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे से हुई छींतई का मामले का पुलिस उद्वेदन भी नहीं कर सका था। कि पुरानी बाजार स्थित निमिया स्थान के पास पिस्टल के दम पर एक युवक से लूटपाट की घटना फर्ज हो हुई। बताते चले की चोरों के इस लुका छुपी में गढ़वा पुलिस की नींद हराम हो गई है। बताते चले की 5 अक्टूबर को गढ़वा के जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे से ज्ञान निकेतन बायपास रोड के समीप अज्ञात लुटेरों ने उनके हाथ में रखे थैला को जबरन लूटकर फरार हो गए थे। उक्त मामले की किसी शिकायत जिला परिषद सदस्य ने गढ़वा थाने में दर्ज कराया था। उक्त आवेदन में उसने बताया था कि एडीबी बैंक से डेढ़ लाख रूपए निकाल कर पुरानी बाजार में सामान की खरीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने वहां पहुंचकर परिषद सदस्य के हाथ से रखे ठेले को लूटकर फरार हो गए हैं। उक्त घटना में पुलिस कुछ हाथ लगती कि लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाला। शनिवार की शाम लुटेरों ने निमिया स्थान के पास से मदरसा रोड निवासी मुन्ना सोनी का पुत्र रोहित सोनी के साथ पिस्टल के नोक पर एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल एक सोने की चेन पर्स को लूटकर फरार हो गए जाते-जाते लुटेरों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं शुक्रवार को दोपहर में लुटेरों ने एक घर में घुसकर उत्पाद मचाया और एक घर से लगभग 5 लख रुपए की जेवर वह 2 लाख 25 हजार नगद लूट कर फरार हो गए। वही चोरी की घटना शहर के नवादा चिनिया रोड नहर चौक सहित अन्य जगहों पर घटित हुई है। जिसका उद्भेदन अब तक नहीं हो सका है।
