महाराज जरासंध चौक पर महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

महाराज जरासंध चौक पर महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह शहर के महाराज जरासंध चौक पर स्थापित भारत के चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की प्रतिमा का 8वां स्थापना दिवस मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता सूरज नयन, केंद्रीय कोषाध्यक्ष हरि सुदर्शन समेत अन्य गणमान्य लोगों ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इस दौरान महाराज जरासंध के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के उपरांत चौक पर सवा मन लड्डू का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि गिरिडीह में महाराज जरासंध जयंती जेठान एकादशी के दिन मनाई जाएगी, जो पूरे देश में एक साथ आयोजित होती है। अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि शहर के मध्य में महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापित होना पूरे चंद्रवंशी समाज का गौरव है। उन्होंने वर्ष 2018 में प्रतिमा स्थापना को चंद्रवंशी समाज की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और बोधगया में महाराज जरासंध की प्रतिमा विखंडित किए जाने की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज अपनी एकजुटता दिखाते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए आगे आए। इस मौके पर केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता सूरज नयन, केंद्रीय कोषाध्यक्ष हरि सुदर्शन, मुकेश चंद्रवंशी, मिथुन चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, मिहिर चंद्रवंशी, शिवा चंद्रवंशी, अमित आर्या, राजेश रवानी, सागर रवानी, विक्की चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, गोलू चंद्रवंशी सहित कई वक्ताओं ने बोधगया घटना की निंदा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और डीजीपी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।