इनर व्हील क्लब गिरिडीह की परियोजनाओं का ज़िला अध्यक्षा रश्मि गुप्ता की उपस्थिति में शुभारंभ
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह द्वारा कई परियोजनायें करयाणवित की गयीं.
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता आधिकारिक दौरे पर आयी हैँ
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह द्वारा ज़िला अध्यक्षा के आधिकारिक दौरे के अवसर पर ज़िला अध्यक्षा रश्मि गुप्ता की उपस्थिति में विभिन्न परियोजनाएं कार्यँवित की गयी। H. E. हाई स्कूल में छात्राओं की सुविधा हेतु सेनिटेरी पैड वेंडिंग मशीन प्रदान की गयी तथा छात्राओं के मध्य मासिक धर्म सम्बधित जागरूकता वार्ता की गयी।वहीँ पर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता पर वार्ता की गयी एवं नशा मुक्ति के उन्मूलन पर एक बैनर लगाया गया।व्यस्ततम बोरो पचम्बा रोड स्थित आई एस ओ नौशाबा अहमद के निवास स्थान के सामने शिक्षा सम्बंधित होर्डिंग का अनावरण किया गया तथा वहां उपस्थित लोगों के बीच तथा आद्या पुस्तकालय के सामने इनर व्हील लोगो छपे हुए लगभग 50-60 टोट बैग्स वितरित किये गए।मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के प्रेमदान केंद्र में वहां रह रहे 35 निवासियों की सुविधा हेतु व्हील चेयर प्रदान की गयी और भरपूर मात्रा में खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, सूजी, चूड़ा, सोयाबीन, आलू, प्याज़ इत्यादि दी गयी। शिशु भवन के बच्चों के लिए सेरेलक,बिस्कुट एवं लेक्टजेन दूध के डिब्बे दिए गए

