जामताड़ा में प्लंबर मीट का सफल आयोजन, निर्माण पाइप बना प्लंबरों की पहली पसंद

जामताड़ा में प्लंबर मीट का सफल आयोजन, निर्माण पाइप बना प्लंबरों की पहली पसंद

जामताड़ा के अंसारी हार्डवेयर में निर्माण पाइप एंड टैंक की ओर से प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्लंबरों ने भाग लेकर निर्माण पाइप्स से जुड़ी तकनीकी व उत्पाद गुणवत्ता संबंधी जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान एरिया सेल्स मैनेजर दिनेश शर्मा ने बताया कि निर्माण पाइप अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण आज ज्यादातर प्लंबरों की पहली पसंद बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करती, यही वजह है कि ब्रांड हर वर्ष लगातार प्रगति कर रहा है।उन्होंने बताया कि निर्माण पाइप एंड टैंक पिछले 15 वर्षों से बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। कंपनी पीवीसी पाइप, टैंक और फिटिंग्स के क्षेत्र में बेहतरीन क्वालिटी और मजबूत सेल सपोर्ट के लिए जानी जाती है।
वर्तमान में कंपनी बिहार, झारखंड और बंगाल के विस्तृत बाजार में तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही है।इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधियों ने प्लंबरों को निर्माण पाइप्स के नए उत्पादों और तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें कंपनी के साथ जुड़कर विकास का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

You may have missed