हासनदाग देवी धाम में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित

शारदीय नवरात्र में हासनदाग देवी धाम दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में बेहतर कार्य करने एवं अहम भूमिका निभाने के लिए मुखिया फुलमंती देवी द्वारा पाठकर्ता एवं पुराने तथा नई कमेटी के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में मुखिया फुलमंती देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी सर्वप्रथम आचार्य श्री श्री 1008 पंडित विश्व कांत पांडे को अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद दुर्गा पूजा में नवाह पारायण पाठ तथा पूजा कार्य में अहम भूमिका के लिए विवेकानंद चौबे अश्विनी कुमार चौबे लव कुमार चौबे आदर्श चौबे रिशु चौबे सुशांत चौबे अभिनव चौबे शुभम चौबे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इसके अलावा देवी धाम निर्माण समिति के फाउंडर सदस्य सुरेंद्र चौबे रामनाथ विश्वकर्मा तथा पूर्व समिति के अध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर्मा वर्तमान अध्यक्ष विनय चौधरी देवी धाम के बैगा मानदेव चौधरी देवनाथ चौधरी रमेश चंद्रवंशी हीरामन चौधरी रीझन चौधरी पलटन चौधरी अकलू राम अरुण चौधरी गम्हार चौधरी छठन चौधरी आदि लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने कहा कि मेरे गांव में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में अनेकता में एकता देखने को मिलता है ऐसे लोगों की वजह से ही जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर किसी भी कार्यक्रम को अच्छे तरीके से संपन्न कराते हैं जो काफी प्रशंसनीय है। इस अवसर पर मंच का संचालन अनिल चौधरी द्वारा किया गया कार्यक्रम में शिवदत्त चौधरी संतोष चौधरी विनोद चौधरी अरकेश चंद्रवंशी संजय चौधरी आदि लोगों ने भूमिका निभाया है