डीसी – एसपी ने मनिका मे किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
डीसी – एसपी ने मनिका मे किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश।
मनिका- शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को लातेहार जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मनिका प्रखंड के मटलौग, बिशुनबांध, मनिका, सिन्जो, भटको, कोपे, कुई समेत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। वहीं मनिका प्रखंड मुख्यालय पंचफेडी चौक स्थित सिन्जो शिव मंदिर मे अमर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा पंडाल के विधि व्यवस्था देखकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पूजा समिति के पदाधिकारियो को प्रशंसा किया। वही उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कई पूजा समितियों के पदाधिकारीयो से बातचीत की और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार, सीओ अमन कुमार, थाना प्रभारी शशि कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे।

