हरिहरगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर
पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग हरिहरगंज नगर पंचायत के अंतर्गत अररुआ खुर्द मध्य विद्यालय के समीप मुख्य सड़क पर सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामन े हुई जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए. हादस े के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड ़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने 1033 एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिहरगंज पहुंचाया गया, जहा ं ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद व डॉ सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए एक युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र निवासी बिजेंद्र ठाकर का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार कौवाखोह से अंबा स्थित अपने घर जा रहा था. वहीं छतरपुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार हरिहरगंज से अपने घर छतरपुर लौट रहा था. इसी दौरान
अररुआ खुर्द मध्य विद्यालय के समीप दोनों
बाइकों की आमने-सामन े टक्कर हो गयी. चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हादस े में विकास कुमार का पैर और हाथ फैक्चर हो गया, जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर थी. प्राथमिक उपचार के बाद उस े बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं प्रदीप कुमार को मामूली
चोटें आयी हैं. घटना की सूचना मिलने पर हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनो ं बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में

