20 साल की सेवा के बाद राजेश्वर ठाकुर को भावभीनी विदाई, भावुक हुआ पूरा विद्यालय
पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश्वर ठाकुर को भावभीनी विदाई
केतार (गढ़वा): केतार स्थित छातांकुंड प्लस टू उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश्वर ठाकुर के सम्मान में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय शैक्षणिक जीवन को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजेश्वर ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार ने उन्हें सभी का प्रिय बना दिया।
वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक पारा शिक्षकों के राज्यस्तरीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ पारा शिक्षकों की बहाली की मांग को मजबूती से उठाया।
विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई शिक्षक एवं छात्र भावुक हो उठे और उनके साथ बिताए प्रेरणादायी अनुभवों को साझा किया।
अपने संबोधन में राजेश्वर ठाकुर ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बिताया गया प्रत्येक दिन उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और कठिन परिश्रम को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भी विद्यालय परिवार को उनकी आवश्यकता होगी, वे हमेशा सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
समारोह का समापन उनके स्वस�

