दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिन बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं: झारखंड कूरियर एसोसिएशन

रांची।
झारखंड कूरियर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने की, जिसमें राज्यभर से जुड़े कई कूरियर सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी — यानी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक झारखंड में सभी कूरियर कंपनियां पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान किसी प्रकार की डिलीवरी या पार्सल सेवा संचालित नहीं की जाएगी।

झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोरियर कंपनियां पूर्णतः बंद रहेंगी।

You may have missed