“बाबूलाल मरांडी ने शहर भ्रमण कर ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान को बढ़ावा दिया”

हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत आज पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले। इस दौरान वे सिर्फ स्वदेशी उत्पाद बेचने वाले आरसीएम स्टोर पहुंचे और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्टोर संचालक अरविंद कुमार को गुलाब फूल देकर बधाई दी। श्री मरांडी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सभी लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने-बेचने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संचालक ने कहा कि आरसीएम के सभी प्रोडक्ट शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक व स्वदेशी है। वे अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले 12 सालों से स्वदेशी घर-घर अभियान चला रहे हैं। दैनिक उपयोग के सामानों में जीएसटी कम करने को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया गया।
मौके पर जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश प्रसाद यादव,चुन्नूकांत,सुभाष सिन्हा, प्रकाश सेठ, मुकेश जालान, कामेश्वर पासवान, संदीप डंगायच, नूनुलाल मरांडी, हरबिंदर सिंह बग्गा, संजीव सिंह, नवीन सिन्हा, रंजीत राय, मिथुन चंद्रवंशी, संदीप देव, मनोज संघई,संजीत सिंह पप्पू, सिंकू सिन्हा, सिकंदर हेंब्रम, महिला नेत्री प्रो बिनीता कुमारी, उषा देवी, शालिनी वैश्यकियार, संगीता सेठ समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।