भंडरिया विधायक आलोक चौरसिया ने चैनपुर प्रखंड में तीन सड़कों का किया शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
आज डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया जी चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किए ।
1)नेऊरा पंचायत के टेमराई गांव में हड़िया मोड से टेमराई स्कूल होते हुए अबताब अंसारी के घर तक सड़क निर्माण (3.8 कि.मी.लगभग) कार्य का शिलान्यास किया
2) बंदुआ पंचायत के बंदुआ गांव में बंदुआ दुबाट मोड़ से अलगडीहा टोला होते हुए जगदिश सिंह के घर तक सड़क निर्माण (1.95 की°मी°लगभग) कार्य का शिलान्यास किया।
3)रबदा पंचायत के नेनुआ गांव में कन्हाई मोड़ से गंगाधारा हरिजन टोला तक सड़क निर्माण (1.85 की°मी°) कार्य का शिलान्यास किया।।
मौके पर विधायक श्री आलोक चौरसिया जी ने कहा कि यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक विकाश को भी गति देगी, उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को बेहतर शिक्षा , स्वास्थ और व्यापार से जोड़ने का कार्य करेगी।वही विधायक आलोक कुमार चौरसिया के इस कार्य से ग्रामीणों में काफी उत्साहित थे।उन्होंने कहा कि बेहतर पथ किसी क्षेत्र के विकाश का पैमाना होता है।

