मेराल पुलिस ने मानव तस्करी के आरोपी को वाराणसी एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

मेराल पुलिस ने बाल श्रम एवं मानव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी का नाम इरशाद अंसारी पिता जलील अंसारी रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का निवासी है। इरशाद एवं एक अन्य आरोपी के ऊपर मेराल थाना क्षेत्र के कूसमही गांव निवासी मानिकचंद्र कोरवा ने अपने नाबालिग लड़का आशीष कोरवा एवं अन्य नाबालिग को बंधक बनाए जाने को लेकर मेराल थाना में वर्ष 2024 में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि इरशाद अंसारी काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके लोकेशन के आधार पर जब पुलिस बल के साथ बेंगलुरू पहुंचे जहां पुलिस के भनक लगते हीं शातिर इरशाद फ्लाइट से वाराणसी भाग रहा था। लोकेशन के आधार पर वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ से संपर्क करने पर इरशाद को वाराणसी बाबतपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर मेराल थाना लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

You may have missed