पांकी के आरा गांव निवासी राजकेशवर चौहान की जमीन पर अवैध कब्जा, पीड़ित मदद हेतु दो साल से लगा रहा अंचल कार्यालय का चक्कर

पांकी के आरा गांव निवासी राजकेशवर चौहान की जमीन पर अवैध कब्जा, पीड़ित मदद हेतु दो साल से लगा रहा अंचल कार्यालय का चक्कर

जमीन मापी के 2 साल होने के बावजूद नहीं मिल रहा अंचल कार्यालय से मापी संबंधित रिपोर्ट

पांकी प्रखंड के पगार खुर्द पंचायत के आरा गांव निवासी राजकेश्वर चौहान की जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित राजकेशवर चौहान ने बताया कि ग्राम आरा में उनके पिता रामचंद्र नुनिया के नाम से जमीन है, जमीन के सारे दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं बावजूद 2 एकड़ भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, वर्षों से चले आ रहे इस विवाद को लेकर राजकेशवर चौहान ने 2 साल पहले अंचल कार्यालय में आवेदन देकर जमीन की मापी भी करवाई, लेकिन जमीन के मापी होने के लगभग 2 वर्ष से अधिक अवधि बीत जाने के बावजूद उन्हें आज तक अंचल कार्यालय से मापी संबंधित रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ, पूछताछ के क्रम में अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि उनके यहां किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं है जिससे वे लगातार 2 साल से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं एवं अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन परिणाम सुन्य है। उन्होंने बताया कि ग्राम आरा में 2 एकड़ भूमि जिसका खाता संख्या 46 एवं प्लॉट 317 है, जमीन विवाद को लेकर अंचल कार्यालय में कोर्ट भी चला है जिसमें उन्होंने अपने सारे दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं बावजूद उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष के सुनील सिंह, बबलू सिंह एवं जगत सिंह के द्वारा कब्जा किया गया है। उन्होंने कर्मियों पर दस्तावेज गायब करने का भी आरोप लगाया है उन्होंने यह भी बताया कि वह कई दिनों से अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन अंचलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो पा रही है।
पीड़ित ने प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में अंचलाधिकारी ललित प्रसाद सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद पाया गया।