अभाविप ने परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के एक प्रतिनिधिमंडल छात्र हित मुद्दों को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिले। इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बीएड सेमेस्टर चार के परीक्षा परिणाम जारी करने, स्नातक सेमेस्टर 6 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ाने, स्नातक सेमेस्टर एक ओल्ड कोर्स की परीक्षा परिणाम जारी करने, स्नातक सेमेस्टर छह का परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के प्रति मुखर होकर आवाज उठाते आईं है। विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा छात्र छात्राओं को उठाना पड़ता है। विद्यार्थी को न ही सिलेबस पता होता है, न ही अधिकतर महाविद्यालय के कई विषयों में प्रोफेसर नहीं है, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति को किताबें उपलब्ध है।इसके बावजूद भी स्नातक सेमेस्टर 5 का परीक्षा परिणाम जारी हुए पंद्रह दिन भी नहीं हुआ और सेमेस्टर 6 का परीक्षा तिथि घोषित कर दिया गया विद्यार्थी बिना पढ़े आखिर कैसे परीक्षा दे पाएंगे विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र छात्राओं के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।यहां सिर्फ डिग्री बांटने का कार्य किया जा रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने रवैया को सुधारे अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर बाबूलाल मेहता, संतोष सिंह,उज्जवल तिवारी, मोंटी मंडल, सौरभ तिवारी, मयंक पांडे , सत्यम दुबे,मुन्ना कुमार सहित कई कार्यकर्ता और छात्र छात्रा मौजूद थे