तरहसी थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी गिरफ्तार पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना पर लंबे समय से फरार आरोपी रामजी राम आपराधिक घटनाओं में संलिप्त फरार आरोपी जेल भेजा गया
पलामू जिले के तरहसी थाना पुलिस ने आपराधिक घटनाओं में संलिप्त व लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के अनुसार तरहसी थाना कांड संख्या 46/22 में उसके विरोध मामला दर्ज किया गया था बाद में परिवर्तित कर उसे आर्म्स एक्ट में बदल दिया गया इसी मामले के अभियुक्त तरहसी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका के नवा गांव निवासी रामजी राम पिता स्वर्गीय सामितर भुंईया को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
इधर तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने मीडिया को बतलाया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस की गिरफ्त से निकल जा रहा था वैसे आरोपी राम जी राम पर लूट डकैती जैसे कई गंभीर आरोप था साथ ही साथ अवैध हथियार रखने के आरोप में कई दिनों से पुलिस इंतजार कर रही थी लेकिन कई महीनो से वह पुलिस के गिरफ्त से बाहर था पुलिस ने एक रणनीति के तहत कार्रवाई कर उसे दबोच लिया इसके बाद न्यायिक हिरासत में उसे भेजा गया आगे थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी आपराधिक इतिहास पहले से ही रहा है इलाके में सक्रिय अपराधियों के संपर्क में भी रहता था इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अन्य मामलों का भी जानकारी मिल सकती है वहीं पुलिस अन्य मामलों में फरार वारंटी को गिरफ्तार के लिए खोजबीन जारी कर दी है।

