सामाजिक न्याय का अभियान राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश का होगा संगठन विस्तार
उत्तर प्रदेश राम नगरी अयोध्या से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी का बजा डंका
झारखंड,उत्तर प्रदेश अयोध्या में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता एवं संचालन मध्य प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती साहू ने किया।
अधिवेशन में सामाजिक न्याय हेतु आरक्षण नीति में सुधार,शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी सहित नौ प्रस्तावों को सर्व सहमति से पारित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताये महासंगठन के नेतृत्व में झारखंड सहित पूरा देश का बहुसंख्यक तेली साहू समाज जनसंख्या अनुपात में अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद कर रही है। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश स्तरीय तेली समाज का महाकुंभ सम्मेलन होगा जिसमें पूरे देश के सभी संगठनों के तेली समाज को राजनीतिक भागीदारी हेतु एक मंच में लाने का प्रयास किया जाएगा।
वैश्य नेतृत्व का राजनीतिक पार्टी लोकहित अधिकार पार्टी जो असंख्य वंचित शोषित और उपेक्षित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ देश स्तरीय सभी स्तर का सामान व्यवस्था में निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने ,वोटर पेंशन लागू कराने सहित नन बैंकिंग चिट फंड कंपनियों में करोड़ निवेशकों का फंसा हुआ पैसा ब्याज सहित दिलाने के लिए 2022 से सड़कों पर आंदोलन कर रही है।
पार्टी झारखंड के बाद उत्तर प्रदेश में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। महा संगठन के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू द्वारा बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद जी और उनके परिवार के प्रति आंध्र प्रदेश भाजपा के सांसद द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी का कड़ा निंदा करते हुए महा संगठन से ऐसी अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए आग्रह किया गया। साथ ही श्री साहू ने सदन को संबोधित करते हुए कहा झारखंड राज्य में लोकहित अधिकार पार्टी बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है, उन्होंने पार्टी को और सशक्त बनाने में सबकी सहभागिता व सहयोग के लिए आह्वान किये।
अधिवेशन में मुख्य रूप से अपर महासचिव दीनदयाल साहू , महासचिव राम ललित गुप्ता , राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक जी साहू , त्रिवेणी साहू जी, सांसद चंदूलाल साहू, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा कंचना साहू, मनोज मुसाफिर,मयंक कुमार साहू सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं बाईस राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष के साथ सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश से लगभग 40 की संख्या में पदाधिकारीयों ने अपना उपस्थिति दर्ज कराये।
मुख्य रूप से विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुश्री अंबा प्रसाद जी की गौरवमई उपस्थिति रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में सदन को संबोधित करते हुए कहा हमारा तेली समाज झारखंड सहित पूरे देश में एक बड़ी आबादी वाली जाति है हमारे लोग अपना इतिहास को भूल चुके हैं इसीलिए हमारे समाज का सबसे अधिक राजनीतिक शोषण हो रहा है, हमें अपने राजनीतिक भागीदारी के लिए हर परिस्थिति में एक जुटता का परिचय देना होगा। उन्होंने किसी जाति का नाम लिए बगैर कहा शासक वर्ग समाज की तर्ज पर अपने तेली समाज को भी पहले जाति फिर पार्टी के सिद्धांतों को अपनाते हुए राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। हमें अन्य शासक वर्ग जातियों की भांति राजनीति में कार्य करने की जरूरत है।
साथ में प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास साहू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रीना देवी, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय साहू, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साहू, भुनेश्वर साहू,हजारीबाग जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, युवा अध्यक्ष अरविंद साव, लोहरदगा जिला लोअपा छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुमारी राधिका साहू, रितिका साहू, विशाल साहू युवा अध्यक्ष आदित्य साहू, सिमडेगा जिला से संतोषी कुमारी, बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, गोडा जिला से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकी साहू, हलधर शाह सहित झारखंड और पूरे भारत के 22 राज्यों से समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना-अपना विचार रखें।

