डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मान, प्रेरणा और समर्पण का संगम

डी ए वी लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया गया । इसके अलावा इस अवसर पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षक का कार्य केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ाना नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे विकसित करना भी है। जिस प्रकार एक माली पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा वृक्ष बनाता है, उसी प्रकार एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों का भविष्य संवारता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने कहां की बच्चों आपके जीवन की सफलता आपके परिश्रम और आपके आचरण पर निर्भर करती है। लेकिन आपके मार्गदर्शन में जो गुरुजन लगे हैं, उनका सम्मान करना और उनकी सीख को अपने जीवन में उतारना ही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। हमेशा याद रखें
शिक्षक नौ सीखिए परिंदे को बाज बना देता है ,
कच्ची मिट्टी से ताज बना देता है,
समुद्र तो परखता है किश्तियों का हौसला,
लेकिन शिक्षक….
डूबती हुई किश्तियों जहाज बना देता है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि अपने शिक्षकों का आदर करें, उनके बताए रास्ते पर चलें और अपने जीवन को उज्ज्वल बनाएं। यही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।
इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित शिक्षक रिजवान अंसारी, शमा परवीन,सूफिया नाहिद ,नागेंद्र प्रसाद ठाकुर, अमिता कुमारी ,बसंत कुमार यादव कर्मचारियों में अंजू कुमारी ,बलराम शाह अंकित कुमार, प्रदीप कुमार सिंह ,कौशल कुमार सहित स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे