भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम उदाहरण

भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल चेराबार मे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक त्रिपाठी एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर फूल माला पुष्पांजलि अर्पित कर तथा केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया। वही शिक्षकों एवं बच्चों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर उपहार देकर गुरु व शिष्य की परंपरा निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक त्रिपाठी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया। मौके पर मुकेश तिवारी, आलोक कुमार, अभय कुमार ,अक्षय कुमार, श्वेता टोप्पो ,पल्लवी शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।