एस.जी .एन मॉडर्न किंडर गार्टन में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
मेराल बंका रोड अवस्थित एस. जी .एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक प्रेरणा स्रोत सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए उनके योगदान, त्याग एवं आदर्श जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने शिक्षकों को एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन आदर्श पूर्ण जीवन के बल पर ही अपने जीवन में सर्वोच्च पद एवं गरिमा का निर्वहन कर सभी के प्रिय एवं प्रेरणा स्रोत बन गए। उनके जन्मदिन पर संपूर्ण शिक्षकों को उनके बहुमूल्य योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित करना है तथा छात्रों को उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर देना है । शिक्षक छात्रों को सही रास्ते पर चलने, ज्ञान और संस्कारों को ग्रहण करने तथा महत्वपूर्ण सोच और रचनात्मकता विकसित करने में मदद करते हैं जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक करण कुमार कौशल, रामाशीष राम, संजय कुमार गुप्ता, संजय ठाकुर, पूजा कुमारी,आकाशदीप,दुर्गेश राम, पंकज कुमार चौधरी, पिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी ,राहुल कुमार एवं स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे।

