साधना सिंह हत्याकांड पर झारखंड क्रांति मंच ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

साधना सिंह हत्याकांड मे हत्यारा पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों?: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नावाटोली के साधना सिंह हत्याकांड के लगभग 10 दिन गुजरने के बाद भी मेदिनीनगर पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन करने में अभी तक विफल क्यों है? क्यों नहीं आरक्षी अधीक्षक पलामू श्री कपील चौधरी जी ज्योति लाल रजवार जैसे नकारा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं?
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि अभी पिछले 26 नवम्बर के दिन संविधान की प्रस्तावना का पाठ करनेवाली पलामू पुलिस अपने दायित्वों को भूलकर सिर्फ रुपए उगाही करना अपना फर्ज समझती है?
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि अगर पलामू के नकारा व भ्रष्ट पुलिस प्रशासन के लोग लोमहर्षक व बर्बर साधना सिंह हत्याकांड का निष्पक्ष उद्भेदन करने में अक्षम हैं,तो फिर क्यों नहीं बिना वक्त बर्बाद किए राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुसंशा कर देनी चाहिए?
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि उपरोक्त हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक संदीग्ध व्यक्ति को छोड़कर पुलिस इस मामले का लीपापोती करने में जूट गई है,ताकि समय बितने के साथ इसके सबूत मिट जाए।इसी तरह की भीषण अकर्मण्यता व भ्रष्टाचार में संलिप्तता की वजह से रितू चौरसिया हत्याकांड में 15 नवम्बर की घोषित अवधि के गुजर जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में आजतक अक्षम है।