ABVP के द्वारा आयोजित हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिला के हजारों छात्र- छात्राओं ने शामिल होकर रचा इतिहास
ABVP के द्वारा आयोजित हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिला के हजारों छात्र- छात्राओं ने शामिल होकर रचा इतिहास
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह जिला द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 151 जन्म जयंती सह झारखंड के 26वा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला के 13 प्रखंडों के विद्यार्थियों ने भाग लिया गिरिडीह के इतिहास में एक साथ एक समय में ये पहला मौका रहा कि कोई छात्र संगठन ने इतना बड़ा आयोजन करवाया। गिरिडीह के इतिहास में आज तक नहीं करवाया। जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत हुआ । मौके पर अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि कक्षा 8 से 12वीं तक विद्यार्थियों के लिए पांच प्रकार का पुरस्कार दिया जाएगा, प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय पुरस्कार को 31 00, तृतीय 2100, चतुर्थ 1500, पांचवा 1100 सभी को ट्रॉफी मेडल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वही UG ,PG ,b.ed के विद्यार्थियों को 5100,3100,2100 ट्रॉफी मेडल सर्टिफिकेट इसके अतिरिक्त टॉप 30 विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट एवं एवं टॉप 100 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 2/12/2026 प्रातः 11:00 बजे से झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में किया जाएगा । SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह जिला के तमाम विद्यार्थी परिषद के समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान बहुत अहम रहा है । मौके पर प्रोफेसर धर्मेंद्र वर्मा, पूर्व कार्यकर्ता कुमार गौरव, आकाश श्रीवास्तव, गुड्डू राय, नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज उपाध्याय संदीप वर्मा, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, मीडिया प्रभारी बिट्टू मोदी, गोपी, मयंक,अंजलि, दीपा, सागर, प्रशांत, मुकेश पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

