करमा पूर्व संध्या ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित

लोहरदगा : लोहरदगा के सदर प्रखंड स्थिति ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल कुटमू में आज करमा पूर्व संध्या का आयोजन किया गया इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा यू केजी के बच्चों के बीच करमा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने करमा पर्व में पहने जाने वाले पारम्परिक ड्रेस को पहन कर स्टेज में अपना परिचय दिया और नागपुरी गीतों पर नृत्य किया वही कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा छः तक के छात्र छात्राओं ने नागपुरी गीतों पर नृत्य कर अपनी संस्कृति से जुड़ाव का आनंद लिया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार ने बच्चों को करमा पर्व के बारे में बतलाते हुए कहा कि यह पर्व भाई बहनो के प्रतिक का परिचायक है झारखण्ड में इसे बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है साथ ही यह पर्व हमें प्रकृति कि रक्षा करने कि प्रेरणा भी प्रदान करता है मंच का संचालन खुशबू कुमारी ने किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका और विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे