क्षतिग्रस्त पुल पर कच्ची सड़क बनाने से ठेकेदार पर भड़के ग्रामीण, लगाया विधायक से गुहार।

पलामू जिले के पाठक पगार पंचायत अंतर्गत पचरुखिया एवं लालगरा – पाठक पगार से महादेव मात्रा को जोड़ने वाली रास्ते पर नहर के पास पक्की पुल के जगह कच्ची पुल पर ही सड़क को संवेदक द्वारा काम कराया जा रहा है बताते चले की दर्जनाधिक ग्रामीण कच्ची पुल पर जाकर हंगामा करते नजर आए तथा पंचायत के प्रतिनिधि सह मुखिया प्रत्याशी पप्पू मेहता ने कहा कि हम लोग ठेकेदार तथा मुंशी को कई बार बोले की 10 से 15 साल पहले कच्ची पुल के बगल में पक्की पुल बनाया गया है जो 15 साल पहले ही संवेदक द्वारा काम को हैंडोवर नहीं किया गया था लेकिन दोनों तरफ पुल के आगे तथा पीछे मिट्टी भर जाने से सड़क का निर्माण अच्छे तरीके से हो जाएगा पप्पू मेहता ने कहा कि आये दिन यहां काफी दुर्घटनाएं होती रहती है क्योंकि पुल के नीचे इतना गढा है कि कोई भी चार चक्का वाहन तथा दो चक्का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं गौरतलब है कि 10 चका , 6 चका, तथा 12 चक्का गाड़ी तो आने की बस की बात नहीं है आगे उन्होंने मीडिया के माध्यम से पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता से आग्रह किया है कि कम से कम पुल के नजदीक आकर देख लिया जाए की संवेदक द्वारा पक्की पुल के जगह कच्ची पुल का घटिया निर्माण कराया जा रहा है आगे पूर्व मुखिया प्रत्याशी पप्पू मेहता ने कहा की पक्की पुल की जगह कच्ची पुल पर संवेदक द्वारा सड़क को बनाया गया तो सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा काम को रोक दिया जाएगा ।

इधर सिटी न्यूज़ की टीम जब पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता से बात की तो उन्होंने कहा कि उसे देखकर सही तरीके से पुल का निर्माण कराया जाएगा या तो फिर ग्रामीणों के द्वारा जो भी उचित फैसला होगा वही किया जाएगा।