मेराल थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में आधा दर्जन से ज्यादा घरों में चोरी
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत
विगत एक सप्ताह के अंदर सोहबरिया तथा लातदाग गांव के आधा दर्जन घरों में चोरी होने से लोग भयभीत तथा परेशान हैं। थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटना लोग परेशान प्रशासन बेफिक्र। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि सोहबरिया गांव निवासी शंकर चौधरी के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। लोगों के अनुसार बांस के सहारे कर घर में घुसे तथा चांदी के जेवरात के साथ घर में रखा नगद रुपए लेकर फरार हो गए। ठीक इसी तरह से विगत शनिवार की रात्रि लातदाग गांव निवासी मनोज यादव तथा कन्हैया कुशवाहा के घर में चोरी हुई थी। मनोज यादव के घर वालों ने बताया कि वे लोग अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। रात में चोरी कब हुई पता नहीं चल सका सुबह उठे तो देखा की ताला खुला हुआ है तथा घर में रखा ₹60000 नगद तथा सोना एवं चांदी के जेवरात गायब हैं। नगद रुपए एवं जेवर के साथ जमीन का कागजात वाला बक्सा भी गायब है। घटना को लेकर मनोज यादव की पत्नी द्वारा मेराल थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इसके अलावे कन्हाई कुशवाहा के घर में भी अज्ञात चोरों ने घुसकर करीब ढाई हजार रुपए नगद तथा कुछ अन्य सामान लेकर गायब हो गए। गौरतलब हो कि इस घटना से दो दिन पूर्व लातदाग गांव में ही अखिलेश यादव तथा मदन मोहन रजक के घर भी चोरी की घटना घटी थी। लोगों की माने तो लातदाग की घटना से कुछ दिन पूर्व भी सोहबरिया में एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वही विगत रात्रि में एक अन्य चोरी की घटना सामने आई है जिसमें सोहबरिया गांव में नंदू चौधरी और अजय चौधरी के घर से बिस्तर पर सोने के क्रम में अज्ञात चोरों ने मोबाइल चुराकर फरार हो गया। एक सप्ताह के अंदर करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में हुई चोरी की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी हुई है तथा लोग भयभीत एवं परेशान है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाया जाएगा और क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटना से निजात मिलेगी लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक किसी भी घटना का उद्भेदन नहीं किया जा सका है।

