दुमका: मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार लड़के डूबे, एक का शव बरामद, तीन की तलाश जारी

दुमका// जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर के पास मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार लड़कों की डूबने की खबर है। स्थानीय गोताखोरों ने एक लड़के का शव बरामद किया है जबकि शेष तीन लड़कों को खोजा जा रहा है। पुलिस ने नदी किनारे से गुरुवार के शाम में ही लड़कों का कपड़ा और मोबाइल बरामद किया था। शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश जारी है।