तरहसी के गुरहा उप स्वास्थ्य केंद्र बंद, केंद्र के एन एम नदारत

तरहसी के गुरहा उप स्वास्थ्य केंद्र बंद, केंद्र के एन एम नदारत।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के गुरहा उप स्वास्थ्य केंद्र बराबर बंद ही रहता है यहां के ग्रामीणों ने बतलाया कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र में NM की बहाली की गई है लेकिन NM कि लापरवाही इतना है कि विभाग के मिली भगत से यह उप स्वास्थ्य केंद्र में बराबर ताला बंद ही रहता है बताते चले की कुछ दिन पूर्व में भी पंचायत के मुखिया सवा फिरदौस खान के पति सामाजिक कार्यकर्ता गुल खान ने या मामला को गंभीरता से उठाया था लेकिन इतना होने के बाद भी अभी तक उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ा हुआ है जबकि इस उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर गुरहा पंचायत के मुखिया सबा फिरदौस खान ने पलामू सिविल सर्जन को लिखित आवेदन भी देने का फैसला लिया है इसके पूर्व में तरहसी प्रखंड के स्वास्थ्य प्रभारी को भी कई बार जानकारी भी दिया गया लेकिन यह उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बदहाल है किसी भी मरीज को तथा छोटे- छोटे बच्चों को किसी भी तरह का कोई भी बीमारी होती है तो गांव में अस्पताल रहते हुए तरहसी मुख्यालय सफर करना पड़ता है यह स्वास्थ्य विभाग की काफी लापरवाही देखी जा रही है इधर कई ग्रामीणों ने कहा कि यह गुरहा का उप स्वास्थ्य केंद्र केवल कागज पर ही चलता है यहां ना ही कोई डॉक्टर आते हैं और ना ही कोई भी नर्स ।