आदर्श महाविद्यालय, धनवार (झारखंड) में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

आदर्श महाविद्यालय, धनवार (झारखंड) में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न।

सम्मेलन का विषय नवोन्मेषी क्षेत्रों में गणितीय एवं सांख्यिकीय मॉडलिंग है।

आयोजन के संयोजक आदर्श कॉलेज राजधनवार के प्राचार्य प्रो. बिमल कुमार मिश्र हैं।

इस शैक्षणिक आयोजन में भारत और विदेश से लगभग 300 प्रतिनिधि भाग लिए।

इनमें गणितज्ञ, सांख्यिकीविद, कंप्यूटर वैज्ञानिक, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, पर्यावरण वैज्ञानिक, शिक्षक, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन का आयोजन झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा संयुक्त राष्ट्र के रिसर्च विंग से संबद्ध कॉनफेल्ट रिसर्च संस्था द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य वक्ता रहे:

प्रो. जोस आर. एस. पिकवेरा (ब्राजील)

प्रो. सजीव ए. वी. एल. डी. मेटोस (ब्राजील)

प्रो. ओलुफेमी एडेंजुंजी (दक्षिण अफ्रीका)

प्रो. संजीव कुमार (ऑस्ट्रेलिया)

प्रो. एम. एच. अली बिद्यास (बांग्लादेश)

प्रो. पी. के. साहू (भारत)

प्रो. आर. टी. गोस्वामी (भारत)

प्रो. वाइस चांसलर आदि।

सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं:

विश्वप्रसिद्ध विशेषज्ञों द्वारा मुख्य भाषण, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चा व इंटरैक्टिव सेशन।

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम।

वैदिक गणित पर विशेष कार्यशाला।

शोधार्थियों व युवाओं के लिए पोस्टर प्रदर्शनी, शोध पत्र प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण।

गणितीय व सांख्यिकीय मॉडलिंग की नई प्रवृत्तियों पर फोकस।

वैज्ञानिक अनुसंधान व भारतीय ज्ञान परंपरा का समन्वय।

कुल मिलाकर यह सम्मेलन झारखंड व आदर्श कॉलेज धनवार के लिए एक बड़ा शैक्षणिक और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन हुआ ।