पलामू गदका संघ के नेतृत्व में जिला की 66 सदस्यों की टीम कल देर रात राज्य स्तरीय गदका प्रतियोगिता के लिए मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के द्वारा धनबाद के लिए रवाना हुई।
रात्रि 10.00 बजे रेलवे स्टेशन पर सभी खिलाड़ियों को विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। इन खिलाड़ियों के टीम में विश्व हिंदू परिषद के महिला अध्यक्ष अनामिका सिंह का पुत्र सहित कई बजरंगी भी शामिल हैं।
विश्व हिंदू परिषद महिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, पूर्व उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, नरेंद्र मेहता, बेबी देवी, अनूप सिंह, शैलेश सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।