श्रीराम रथ बस सेवा के वरिष्ठ कंडक्टर ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस”

शहर के बस स्टैंड सेठी कंपलेक्स के बगल में श्रीराम रथ बस सर्विस के कंडक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली* मृतक की पहचान 50 वर्षीय लाल बीपी नाथ शाहदेव के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 20 सालों से श्रीराम रथ बस में बतौर कंडक्टर काम कर रहे थे।

पैकेज/वीओ :
जानकारी के मुताबिक मृतक लाल बीपी नाथ शाहदेव चंदवा के रहने वाले थे। वे लंबे समय से श्रीराम रथ बस सर्विस से जुड़े हुए थे और लगभग दो दशक से लगातार कंडक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात उन्होंने जयहटा स्थित सिटी कंपलेक्स के बगल में बने श्रीराम रथ कार्यालय में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

बाइट/एंकर टैग :
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक काफी ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, और लंबे समय से बस सर्विस से जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में लाल बीपी नाथ शाहदेव ने इतना बड़ा कदम उठाया।