24 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ा गया

गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के संबंध में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
अरविंद गुप्ता अपने घर से खरौंधी ससुराल भवनाथपुर जा रहे थे। रात्रि लगभग 8:30 बजे दुधवनिया घाटी पहुँचने पर एक स्विफ्ट डिजायर कार (पंजीकरण संख्या JH01ES-0136) उन्हें ओवरटेक कर आगे खड़ी हो गई। इसी दौरान चार व्यक्ति कार से उतरे और पिस्टल के बल पर मारपीट करते हुए उनकी पल्सर मोटरसाइकिल (JH14M6331) और रियलमी मोबाइल फोन (6202557758) लूट लिया। अपराधियों ने अपने वाहन की नंबर प्लेट भी बदल रखी थी।

पुलिस कार्रवाई:
पीड़ित के बयान के आधार पर भवनाथपुर में कांड संख्या 136/2025 दिनांक 20.08.2025 धारा 309/6/311 के तहत मामला दर्ज किया गया। गढ़वा और पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग और संभावित मार्गों पर रोकथाम की गई।

सुंडीपुर के पास घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और चार संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए। कांडी थाना में पूछताछ में उन्होंने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से लूट की गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एक गोली बरामद की गई।
गिरफ्तार अपराधी:

  1. प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चिंटू, उम्र 23 वर्ष, पिता: मनोज कुमार सिंह, ग्राम: ऊपरी कला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू
  2. चंदन कुमार सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता: उमेश सिंह, ग्राम: मुबारकपुर, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू
  3. दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू, उम्र 28 वर्ष, पिता: श्रवन सिंह, ग्राम: सिंहपुर, थाना केतार, जिला गढ़वा
  4. दीपक कुमार सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता: राजेंद्र सिंह, ग्राम: सरहु, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू
    बरामद सामग्री:
    पल्सर मोटरसाइकिल (JH14M6331)
    रियलमी मोबाइल फोन (6202557758)
    स्विफ्ट डिजायर कार (JH01ES-0136)
    जबकि गाड़ी दो नंबर प्लेट मिला: JH03ES-0136 एवं JH14ES-0136
    लोहे का बना देशी एक कट्टा
    जिंदा कारतूस
    अपराधी का पिछला इतिहास:
    हुसैनाबाद थाना 39/2024 धारा 365
    भवनाथपुर कांड संख्या 137/2025 धारा 309(6)/311

लूट की घटना मिलते ही केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी और भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने त्वरित पीछा करते हुए सुंडीपुर पुल अपराधियों को भर देबोचा
छापेमारी एवं गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारी:
बाल नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा
सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक, मझीआव
रजनी रंजन, थाना प्रभारी, भवनाथपुर
विद्यासागर प्रसाद, कांडी थाना
अरुण कुमार रवानी, थाना प्रभारी, केतार
उपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, नगर
सफिउल्लाह अंसारी, ओपी प्रभारी, हरीहरपुर
रोशन कुमार राम, कांडी थाना अनुसंधानकर्ता
पंकज कुमार पासवान, सूरज कुमार, दिनेश कुमार पासवान, तपेश्वर सिंह, निरंजन कुमार पासवान, कांडी थाना के अन्य सशस्त्र बाल एवं चौकीदार
पुलिस द्वारा जनता से अपील:
पुलिस जनता से अनुरोध करती है कि संदिग्ध गतिविधियों या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर दें।

You may have missed