चतरा। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है।

बुधवार की देर रात नक्सलियों ने लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह गांव में घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात को नक्सली कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।