केतार झामुमो कार्यालय में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक सभा

केतार झामुमो कार्यालय में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक सभा

झारखंड वार्ता

केतार(गढ़वा)। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर शनिवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने की।

सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष इम्तैयाज आलम, संगठन सचिव संजय वर्मा, मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, दिनेश वर्मा, दिव्यम शुक्ला, रामविचार साहू, गोपाल विश्वकर्मा, विंदू, रमेश राम, श्याम राम, साबित अली, सूर्यनाथ सिंह, शीश कुमार सिंह और रामनरायण राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामदास सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।