केतार में भाजपा मंडल इकाई की तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा लगाने की अपील

केतार में भाजपा मंडल इकाई की तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा लगाने की अपील

झारखंड वार्ता

केतार(गढ़वा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा मंडल इकाई के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत भाजपा मंडल कार्यालय से हुई, जो मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक और प्रखंड कार्यालय होते हुए पुनः मंडल कार्यालय पर समाप्त हुई।

मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने बताया कि यह 79वां स्वतंत्रता दिवस है और इस अवसर पर आम जनता को आजादी महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित करने हेतु बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे वीर सपूतों की कुर्बानी से मिली है, इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि घर-घर तिरंगा लगाकर राष्ट्रध्वज का सम्मान करें।

इस मौके पर धीरेंद्र शुक्ला, सतेन्द्र ठाकुर, सीताराम जसवाल, राम प्रसाद कमलापुरी, अरविंद वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह और राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।