गिरिडीह में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोलडीहा,गिरिडीह में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत” एक पेड़ माँ के नाम ” पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत संस्थान के निर्देशक सह चेयरमैन डॉ. संजय कुमार सिंह ने एक पेड़ लगाकर किया। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है जिसका एकमात्र कारण पेड़ों की अधिकाधिक कटाई एवं रोपाई का कम मात्रा का होना है जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसलिए एक पेड़ लगाना अति आवश्यक है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि इस बार की गर्मी से लोगों को सीख लेना चाहिए कि ऐसी भीषण गर्मी से निजात पाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्राकृतिक संतुलन बनाने में अहम रोल अदा करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डा संजीव कु सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मां को ध्यान रखते हैं उसी प्रकार पेड़ का भी ध्यान रखना है जो कि मां के नाम पर लगाना है । अर्थात् पेड़ लगाकर उसे बड़ा होने तक उसका देख भाल करना है। प्रो० कौशल राज ने कहा कि जिस प्रकार से प्राकृतिक विभिषिका जैसे – हीट वेम, बाढ़, आदि जीवन को दुर्लभ बनाते जा रहा है उससे बचाव हेतु पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित करना होगा।
ताकि हमें शुद्ध हवा-पानी मिल सके । इस कार्यक्रम में डॉ शमा परवीन, प्रो० राजकिशोर प्रसाद, प्रो० पोरस कुमार, प्रो धर्मेंद्र मंडल, प्रो संदीप चौधरी, प्रो सोमा सूत्रधार, राजेश, प्रियेश, मिंकल, पूजा उदय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

