“गिरिडीह में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर, अखिल भारतीय यादव महासभा ने की बैठक”

आज अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा गिरिडीह संकट मोचन मंदिर में जन्मष्ठमी को लेकर बैठक राजेन्द्र प्र० यादव के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक श्री दिनेश प्रसाद यादव जी, दिपक यादव,गबर यादव, रंजित यादव, कृष्ण यादव,रणवीर यादव,सरजू यादव, अशोक यादव नंदकिशोर यादव, नमन यादव, अरुण यादव, आशीष यादव उपस्थित थे।

आप सभी गिरिडीह वासियों के सहयोग से लगातार 36 वर्षो से कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आप सभी गिरिडीह वासियों से आग्रह है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावें और पुण्य के भागी बने।

अखिल भारतीय यादव महासभा के सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में बोला की इस बार भी बहुत धूम धाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा।