“हर हर महादेव के जयघोष के साथ बहादुरपुर में निकली विशाल जल यात्रा”

चास:- सोमवार को बांग्ला पंचांग के अनुसार अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर बहादुर पुर सोलह आना दीगर की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच भगवा गमछा प्रदान कर विशाल जल यात्रा का आयोजन किया गया। यह जल यात्रा इजरी नदी (चितामी )से बाबा नगरी ( शिव मंदिर ) बहादुर पुर तक सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झांकी और गाजा – बाजा के साथ हर हर महादेव के नारों का उद्घोष करते हुए पहुंचे। मंदिर के पुजारी श्री बिकास ठाकुर ने विधि पूर्वक मन्त्रोंचारण कर जलाभिषेक कराये। जलाभिषेक के पश्चात् श्रद्धालुओं को गुड़ चना और सर्बत पिलाकर विदा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत मल्लिक, शिवकुमार अग्रवाल, मोती लाल गोराईं, लालू गोराईं अवधेश कुमार महतो, खगेन्द्र नाथ वर्मा, गोलबाबू अंसारी, सूरज बाउरी, निखिल चन्द्र मल्लिक, गोविन्द महतो, भरत गोराईं, शिव प्रसाद मल्लिक, नमटु गोराईं, विकास ठाकुर, बिनोद कुमार सिंह, राजेंद्र गोराईं, निरंजन गोराईं, महावीर गोराईं, तुलसी बाउरी, फूलचंद गोराईं, जगन्नाथ गोराईं,धनेश्वर बाउरी, पशुपति बाउरी सहित सैकड़ों श्रद्धालू उपस्थित रहे।