“तालाब में डूबने से अशोक सिंह की मौत, 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव”

मेराल के मकुना टोला में सूकटवा आहार में नहाने गए अशोक सिंह को डूब जाने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 18 घंटे के बाद शव को गहरे पानी से निकाला गया। जानकारी के अनुसार माकूना वार्ड नंबर 3 की वार्ड सदस्य फूलमती देवी का पति अशोक सिंह उम्र करीब 40 वर्ष रविवार को शाम करीब 4:00 बजे मवेशी चराने के दौरान गर्मी से बचने के लिए तालाब में नहाने घुसे थे लेकिन वापस नहीं लौट सके। उस वक्त कुछ महिलाएं भी उसी तालाव में कपड़ा धो रही थी, उन लोगों के अनुसार जब अशोक तलाव से बाहर नहीं आया तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए तथा पानी में उतर पर कर खोजने का प्रयास करते रहे। अशोक सिंह को तालाब में डूबने की जानकारी मिलने के बाद मुखिया पति मुन्ना राम समाजसेवी जफीर अंसारी आदि लोगों ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी विष्णु कांत को दी। थाना द्वारा इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी गई। सोमवार को भी स्थानीय लोग टायर तथा अन्य उपकरण के सहारे गहरे तालाब में उतरकर अशोक सिंह का खोजबीन करते रहे इसी दौरान दिन में करीब 11:30 बजे उसके शव को आहर से बाहर निकाल लिया गया। इस दरमियान थाना प्रभारी विष्णु कांत भी घटनास्थल पर जमे रहे लेकिन एनडीआरएफ की टीम कब तक नहीं पहुंच सकी। अशोक की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।अशोक का खोज करने वालों में निजाम अंसारी शंकर सिंह मुख्तार अंसारी बालेश्वर सिंह प्रदीप सिंह मुमताज अंसारी जयकुमार सिंह महेंद्र सिंह रशीद अंसारी सनोज कुमार आदि लोगों ने कड़ी परिश्रम की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए अशोक का शव को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णु कांत में बताया कि स्थानीय लोगों ने गोताखोरी तथा अदम्य साहस का परिचय देते हुए अशोक सिंह का शव को गहरे पानी से बाहर निकाला। इस बहादुरी के लिए थाना प्रभारी द्वारा₹2000 देकर स्थानीय गोताखोरों का उत्साहवर्धन किया गया।