गैर समझौता वादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस का मनाया गया शहादत दिवस
बोकारो:- ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) बरमसिया यूनिट के बेनर तले चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित नेताजी सुभाष चौक (दुबेकाटा) में गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शाहिद खुदीराम बोस के शहादत दिवस मनाया गया, जिसका अध्यक्षता हरिपद महतो व संचालन शिक्षक रमेश महतो ने किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन(AIKKMS) के झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि 11 अगस्त 1908 ये वही तारीख है जब भारत की आजादी की लड़ाई को एक किशोर क्रांतिकारी ने अपनी शहादत से जला दिया था। खुदीराम बोस नाम छोटा था, उम्र छोटी थी, लेकिन हौसला और इरादा बाहर से भी ऊंचा। सिर्फ 18 साल,8 महीने और 8 दिन की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ ऐसा बिगुल बजाया था तथा अंग्रेजों की नई को हिला कर रख दिया था। आज उनकी शाह दात से सीख लेते हुए जरूरत है पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति की और कॉरपोरेट एवं के खिलाफ गोल बंद होकर आवाज उठाने की उक्त बातें हैं श्री महतो ने कही। मौके पर झरीलाल महतो, मुस्लिम अंसारी, हाराधन महतो, रामू महतो, रमेश महतो, हरिपद महतो, गंगाधर रजवार, अजीत महतो, संतोष रजवार, रंगलाल महतो, निताई मुखर्जी, मंगल रजवार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
