सहायक आचार्य में सफलता अर्जित कर संजीव ने स्वर्गीय पिता के सपनो को किया साकार,घर मे जश्न का माहौल


गढ़वा।सदर प्रखंड के रंका बौलिया पंचायत के कामता गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र नाथ पांडेय के तृतीय सुपुत्र संजीव कुमार पांडेय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय सहायक आचार्य (सामाजिक विज्ञान ) के पद पर सफलता अर्जित कर अपने स्वर्गीय पिता के सपनो को साकार किया।इस सफलता से उनके घर परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर संजीव ने बताया कि पिता जी की हार्दिक इक्षा थी कि हम शिक्षक बन कर समाज सेवा करूँ,लेकिन अफ़सोस की आज इस सफलता के मौक़े पर मेरे पिता जी मेरे साथ नही है,लेकिन उनके विश्वास औऱ आशीर्वाद का परिणाम है कि आज हम इस मुकाम तक पहुँच सके। संजीव ने बताया कि इस सफलता में बड़े भइया दिलीप कुमार पांडेय( रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर)छोटे भइया प्रदीप कुमार पांडेय( भारत तिब्बत सीमा पुलिस) का बहुत बड़ा सहयोग रहा अन्यथा आज हम इस मुकाम तक नही पहुँच पाते। गांव सहित आस पास के लोगो के जुबान पर एक ही बात सुनने को मिल रही कि एक छोटे से किसान के तीन पुत्र औऱ तीनो के तीनों सरकारी सेवा में हो गए,उस पिता के लिए इस से बड़ा और कोई गर्व नही हो सकता। इस सफलता पर अमित कुमार पांडेय ,रवि कांत सिंह,राजेश कुमार पांडेय, संजीव शर्मा,शशि कांत पांडेय,कन्हैया तिवारी,अरविंद पांडेय,प्रवीण पांडेय,प्रवीण दुबे ,सुधीर पांडेय,सहित काफी संख्या में लोगो ने बधाई दी।