“ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तानी हमलों को किया नाकाम, 6 दुश्मन विमान ढेर”
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन मे पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमान और एक AWACS विमान मार गिराए गए। उन्होंने यह भी कहा कि रूस निर्मित S-400 एअर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आतंकी ठिकानो की नष्ट हुई तस्वीरो को भी साझा की।

