धुरकी अवैध रूप से बालू लोड करते समय पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जप्त

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा में अवैध रूप से बालू लोड कर रहे ट्रेक्टर को धुरकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर उत्माही नदी से अवैध रूप से बालू का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर में लोड करते वक्त एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है l जिसे आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना में लाया गया है। थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सगमा में उत्माही नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर मोटे रकमों में बेचा जा रहा है ट्रैक्टर में लोड करते वक्त धुरकी पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाया गया है ट्रैक्टर मालिक के ऊपर अग्रेतक कार्रवाई की जा रही है थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध रूप से उत्खनन करने वाले को उपर धुरकी पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है तथा अवैध रूप से उत्खनन का परिवहन करने वालों की विरोध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।