सांसद के प्रयास से आदर्श ग्राम किशुनपुर मे लगा 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

इससे पहले भी सांसद के प्रयास से किशुनपुर मे निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु लगवाए जा चुके हैं कुल छः ट्रांसफार्मर

पाटन (पलामू ): पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पाटन प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत किशुनपुर में पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के सौजन्य से 200 के०वी०ए० का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।विदित है कि पूर्व से लगे पुराना ट्रांसफार्मर से वहां के लोगों को समुचित बिजली नहीं मिल पाने के कारण जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. यह ट्रांसफार्मर बिजली की आपूर्ति में सुधार और वोल्टेज के उतार चढ़ाव को कम करने के लिए लगाया गया है जिससे स्थानीय निवासियों और व्यवसायों को लाभ होगा. बताते चलें कि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने हेतु अपने स्तर से काफ़ी प्रयास किया परन्तु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद ग्रामीणों ने पलामू सांसद श्री राम को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मौजूदा क्षतिग्रस्त100 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 200 केवीए ट्रांसफार्मर निर्गत कराने का अनुरोध किया था जिसपर सांसद श्री राम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त जगह पर 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाने हेतु विद्युत् विभाग के महाप्रबंधक को पात्राचार किया.जिसके बाद विभाग द्वारा शुक्रवार को 200 केवीए के नया ट्रांसफार्मर को निर्गत कर दिया गया. बताते चले कि ये वही किशुनपुर ग्राम है जहाँ आज से कुछ वर्षों पूर्व मात्र एक 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से पुरी गांव में विद्युत आपूर्ति हो रही थी और ग्रामीण लो वोल्टेज, वोल्टेज फ्लकचुएशन, पावर कट,बारम्बार फ्यूज बर्निंग आदि जैसे गंभीर समस्याओं का दंश झेल रहे थे. परंतु सांसद महोदय के प्रयास से अभी तक इस गांव में निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु कुल 6 ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन कराया जा चुका है.वहीं आज 200 केवीए के ट्रांसफार्मर के मिलने से ग्रामीणों में खुशी के लहर व्याप्त है. और सभी ने इस पुनीत कार्य हेतु पलामू के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम को तहे दिल से आभार प्रकट किया.ग्राम की मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि श्रीमती सुमन गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद हमेशा तत्पर रहते है. चाहे समस्याएँ कितनी भी जटिल क्यों न हो, वहीं युवा समाज सेवी कौशल झा ने कहा कि गांव के लोगों को भी शहरों के लोगों की तरह विभिन्न प्रकार की सुविधा मिले इसी सोच को अपने केन्द्र बिन्दु मे रखकर सांसद लागातार अपने कार्य करते हैँ.उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच उपलब्ध करवाना सांसद श्री राम के पहली प्राथमिकता है वे अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विकास के लिए संकल्पित हैं.उक्त अवसर पर आभार प्रकट करने वाले ग्रामीणों में अमरनाथ झा, मनीष चौधरी,सत्यनारायण प्रसाद, ऋषि चौधरी, मनीष साव,बसंत प्रसाद, कृष्णा विश्वकर्मा, कन्हैया चौधरी, मनोज मिश्रा, छोटू कुमार, मुन्नी देवी, गीता देवी, राजेश कश्यप, बब्लू मांझी, धनेश चौधरी, गोपाल भगत आदि मौजूद थे.