पांकी मेदीनीनगर मुख्य पथ के बैदा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, दो लोग गंभीर
विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पांकी मेदिनीनगर नगर मुख्य पथ के तेतराई बाजार के समीप ग्राम बैदा में पर शनिवार की दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में यह घटना हुई है, दोनों बाइक सवार घायलों की पहचान कोनवाई पंचायत के बहुआरा गांव निवासी
संजय सिंह का पुत्र राहुल कुमार एवं पकरीया पंचायत के बसरिया निवासी मनोज कुमार पिता रामदेव पासी के रूप में की गई है, घटना के वक्त उक्त सड़क से गुजर रहे पांकी विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा ने तत्काल दोनों घायलों को घटनास्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया एवं स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकों से प्राथमिक इलाज करवाते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर भी करवाया। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों के साथ-साथ पांकी पुलिस को भी दे दी गई है।

