हुसैनाबाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय बना बिचौलिया एवं भ्रष्टाचार का अड्डा-भाकपा
जपला सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के बाद जिले के अंदर एक भी उद्योग नहीं –रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के हुसैनाबाद अंचल की बैठक कामरेड बंशी ठाकुर के अध्यक्ष्ता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा हुसैनाबाद के अन्दर में पुनः कम्युनिस्ट पार्टी के नवनिर्माण की आवश्यकता है।आज हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय विचौलियागिरी एवं भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ। लेकिन इस ओर कोई पदाधिकारियों का ध्यान नहीं है।देश में मंहगाई बढ़ रही है और देश के प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास का झूठा ढोल पिट रहे हैं।देश के अंदर सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी की आवश्यकता है।सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि हुसैनाबाद आंचल पलामू जिला सहित पूरे देश और राज्य में बेरोजगारी चरम पर है सरकार के द्वारा एक भी बहाली समय पर और बिना विवाद के नहीं कराया जा रहा है वही हुसैनाबाद के अंदर एक मात्र जपला सिंमेट फैक्ट्री बिक गया आज एक भी उद्योग धंधा पलामू जिला के अंदर कहीं नहीं लगा यहां के नेता और मंत्री और विधायक मालोमाल हो रहे हैं और जनता कंगाल हो रहा है। हुसैनाबाद के अंतर्गत हाल सर्वे में भारी गड़बड़ी किया गया है जिसमें सुधार की आवश्यकता है वही पुराने केवाला को फिर से रिमोटेशन करने के नाम पर अंचल कार्यालय में भारी घूसखोरी किया जा रहा है लेकिन जनप्रतिनिधियों का ईश्वर कोई ध्यान नहीं है इन सभी जन समस्याओं को लेकर के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 18 अगस्त को पलामू आयुक्त के समक्ष डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन करेगी। बैठक में नगर सचिव सुरेश ठाकुर, नसीम राइन, सोनू अहमद ने सभा को संबोधित किया। अंत में सर्वसम्मति से वंशी ठाकुर को हुसैनाबाद का अंचल सचिव , सहायक सचिव के रूप में राजकुमार विश्वकर्मा , एवं नरेश मेहता को चुना गया वहीं हुसैनाबाद के प्रभारी के रूप में गणेश राम को चुना गया , बैठक में जुगेशवर मेहता,सुदामा ठाकुर, आदि लोग उपस्थित थे। अंत में राम प्रसाद ठाकुर राजदेव शर्मा राजेश्वर पाल सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

