गिरिडीह सर्राफा संघ का हुआ गठन, राहुल बर्मन अध्यक्ष व राजन बर्णवाल सचिव चुने गए

गिरिडीह शहर के जेवर व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में संपन्न हुई। बैठक में शहर के अधिकांश जेवर व्यवसायी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह सर्राफा संघ का गठन किया गया। इसमें विपिन स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, राजकुमार बर्णवाल, प्यारेलाल व दिलीप ठाकुर को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावे राहुल बर्मन को अध्यक्ष व राजन बर्णवाल को सचिव के रूप में चयन किया गया, जबकि आसिफ खान को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार तरवे को उपसचिव, सचिन बर्मन को कोषाध्यक्ष, चंदन गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, सुबोध स्वर्णकार को संगठन मंत्री व रंजीत स्वर्णकार का चयन मीडिया प्रभारी के रूप में किया गया। बैठक में गिरिडीह सर्राफा संघ को मजबूत बनाने के संकल्प लिया गया। मौके पर सैकड़ो जेवर व्यवसायी उपस्थित रहे।