गुरु जी का देहांत पूरे देश के लिए अपूरणीय बड़ी क्षति संदीप पासवान,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला अध्यक्ष

कर चले हम फिदा ओ जान व तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन( गुरूजी ) का आज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में देहांत हो गया। गुरूजी के जाने से झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिये एक बड़ी अपूरणीय क्षति हैं । गुरूजी का योगदान झारखंड को अलग करने के साथ-साथ राज्य के आदिवासी , समाज के वंचित, शोषित लोगों की लड़ाई लड़ने के साथ पुरे देश में उनका हक़ अधिकार दिलाने का काम किया।
झारखंड के लिए संघर्ष एवं झारखंड वासियों के लिए इनका अनमोल योगदान युगों- युगों तक एक अमर इतिहास रहेगा,एक महान गाथा सदृश यहाँ के निवासियों के मानस पटल पर सदा अवतरित होते रहेगा।*

परम पूज्य गुरूदेव आपको कोटि कोटि नमन् सह विनम्र श्रद्धांजलि🙏🙏🙏🙏🙏💐

You may have missed