गढ़वा में जिंदगी की जंग जीता अंगद, परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में सफल ऑपरेशन
गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर ने एक व्यक्ति को नई जिंदगी देने में सफल रहा है। इस संबंध में बताया गया कि गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड भंडरिया गांव निवासी 22 वर्षीय अंगद राम 10 दिनों के बुखार से पीड़ित होने के कारण से गांव में ही इलाज करा रहा था। इस दौरान अंगद को मियादी बुखार होने की संभावना बताई गई थी और उसके लिए गांव में ही कुछ इंजेक्शन दिए जा रहे थे। लेकिन एक दिन अचानक ही उसके पेट में बहुत ही ज्यादा दर्द हुआ।।पेट फूलने लगा और गैस भी छुटना बंद हो गया।
दर्द से स्थिति गंभीर होने लगी। ऐसे में गांव के कुछ लोग ने परमेश्वरी हॉस्पिटल,गढ़वा जाने की सलाह दिए। परमेश्वरी हॉस्पिटल पहुंचने के बाद उसे गंभीर अवस्था में आई सी यू में भर्ती किया गया। वहीं परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के सर्जन डॉ निशांत सिंह ने जांच के बाद बताया कि खाने की नली में छिद्र हो गया है। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी इन्फेक्शन हुआ है। इसके बाद डॉ निशांत सिंह एवं डॉ नीतू सिंह की देखरेख में इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण मरीज को आईसीयू में ही रखा गया। पांच दिनों के पश्चात धीरे-धीरे मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और आज दसवे दिन अंगद बेहतर होकर घर चला गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ निशांत सिंह ने कहा की जिस मरीज के इस खाने की नली में छिद्र हो जाते हैं तो उनकी जान बचाने के लिए इमरजेंसी में ही ऑपरेशन करने की जरूरत है।।आम जनता से यह अपील है कि अपनी छोटी-मोटी मर्ज की दवा करने के पश्चात हुए क्वालिफाइड डॉक्टर से अपने रोग के बारे में परामर्श करें।वरना नीम हकीम खतरे जान वाली बात चरितार्थ होती है। आपको बताते चले कि डॉक्टर निशांत सिंह जिले के एक मात्र लैप्रोस्कोपिक सर्जन है। जो इस तरह की गंभीर और बड़े ऑपरेशन करने में सक्षम है।

