खुशबू कुमारी पांकी प्रखंड की समस्याओं को लेकर मंत्री हफीजुल हसन से की मुलाकात, पेयजल संकट और पांकी की विभिन्न समस्या से करवाई अवगत
रांची। झारखंड सरकार के जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन जी से उनके रांची कार्यालय में एक शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पांकी प्रखंड में लंबे समय से जारी अनियमित पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या को मंत्री जी के समक्ष रखी।
इसके साथ ही युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग, पांकी ब्लॉक में अफसरशाही और बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी विस्तार मंत्री जी को दिए। साथ ही क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मंत्री हफ़ीजुल हसन जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव मदद का भरोसा दिए।
